Edited By suman prajapati, Updated: 20 Jun, 2025 03:53 PM

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का 16 जून को निधन हो गया, जिससे उनके परिवार और चाहने वालों को गहरा दुख पहुंचा। पिता के अंतिम संस्कार के बाद मन्नारा के परिवार ने मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें उनके करीबी, दोस्तों और मनोरंजन जगत से...
मुंबई. एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का 16 जून को निधन हो गया, जिससे उनके परिवार और चाहने वालों को गहरा दुख पहुंचा। पिता के अंतिम संस्कार के बाद मन्नारा के परिवार ने मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें उनके करीबी, दोस्तों और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस सभा में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने भी शिरकत की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
मीका सिंह एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के इस कठिन समय में उनके साथ खड़े नजर आए। प्रार्थना सभा में मीका ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और मन्नारा के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
सामने आई तस्वीर में मीका अपने पिता की मौत से टूटी मन्नारा चोपड़ा के पास बैठे हैं। सिंगर व्हाइट कपड़ों और सिर पर केसरी रुमाल बांधे नजर आ रहे हैं। मन्नारा के पिता को श्रद्धाजलि देने के बाद वह लंगर खाते दिखाई दे रहे हैं। कुर्सी पर बैठे मीका सिंह के सामने चाय और खाने के प्लेट रखी हुई है।
गौरतलब है कि मन्नारा चोपड़ा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं और उन्होंने टीवी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वह एक रियलिटी शो में नजर आई थीं और दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई थी।