आखिर क्यों कजिन मन्नारा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं परिणीति चोपड़ा? सामने आई वजह

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Jun, 2025 02:49 PM

know why did parineeti chopra not attend cousin mannara father s funeral

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 18 जून को रोते-बिलखते परिवार ने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान दिवंगत रमन राय की बेटियां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश बैठी...

मुंबई. एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 18 जून को रोते-बिलखते परिवार ने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान दिवंगत रमन राय की बेटियां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश बैठी अपना फूफा जी के निधन पर दुख जाहिर करती नजर आईं और उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। वहीं, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी अपनी कजिन मन्नारा के पिता के अंतिम संस्कार में नजर नहीं आईं। अब हाल ही में परिणीति के अंकल के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का कारण सामने आया है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by pressnews tv (@pressnewstv)

 
परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह अपनी कजिन मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं आईं।

 

PunjabKesari


परिणीति ने 19 जून की सुबह इंस्टाग्राम पर लंदन के यूके से एक तस्वीर शेयर की, जिममें एक झील दिखाई दे रही है। यानि उनके इस पोस्ट से पता चलता है कि वो अपने अंकल के अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल नहीं हो पाई क्योंकि वो इंडिया में नहीं थी।

PunjabKesari

 

हालांकि, परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा और भाई सहज चोपड़ा उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

 

बता दें, एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 16 जून को हुआ। वह 72 साल के थे। मन्नारा के पिता रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, कामिनी और बेटियां मन्नारा और मिताली हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!