चोपड़ा खानदान में पसरा मातम: पिता के निधन से बुरी तरह टूटीं मन्नारा, बोलीं-'वह हमारे घर का पिलर थे'

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 09:18 AM

mannara chopra father demise actress says he was the pillar of our family

प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया है। मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा ने 16 जून को 72 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। वह और उनका परिवार रमन हांडा की मौत के बाद टूट गया है।रमन कुछ दिनों से...

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया है। मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा ने 16 जून को 72 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। वह और उनका परिवार रमन हांडा की मौत के बाद टूट गया है।रमन कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

PunjabKesari

रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील थे। पिता के निधन की जानकारी खुद मन्नारा ने शेयर की है। वह पिता के निधन के बाद पीड़ा में हैं और अपना दर्द भी बयां किया है।

PunjabKesari

मन्नारा  ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इमोशनल नोट में लिखा- 'बहुत गहरे दुख और उदासी के साथ हम सूचित करते हैं कि 16 जून 2025 को हमारे प्यारे पिता का स्वर्गवास हो गया। वे हमारे परिवार का मजबूत स्तंभ थे।' एक्ट्रेस ने आगे अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अंबोली स्थित क्रीमेटोरिअम ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार होगा।

PunjabKesari

बता दें कि हांडा और चोपड़ा परिवार में बेहद गहरा नाता है। मन्नारा का असली नाम बार्बी हांडा है। उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने अपना नाम बदल लिया था। मन्नारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मन्नारा की मां चोपड़ा है इसलिए वो अपना सरनेम चोपड़ा ही लगाती हैं। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बहन हैं।


 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!