ओशिवरा हिंदू श्मशान भूमि में 2.30 बजे होगा मन्नारा के पिता का अंतिम संस्कार, बदली गई जगह और समय

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Jun, 2025 01:02 PM

mannara chopra s father s cremation venue changed

'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन 16 जून 2025 को मुंबई में हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 18 जून को अंबोली अंधेरी के क्रेमेटोरियम ग्राउंड में दोपहर 1 बजेकिया जाना था।  हालांकि अंतिम समय पर स्थल में बदलाव किया गया है।...


मुंबई: 'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन 16 जून 2025 को मुंबई में हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 18 जून को अंबोली अंधेरी के क्रेमेटोरियम ग्राउंड में दोपहर 1 बजेकिया जाना था।  हालांकि अंतिम समय पर स्थल में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी खुद मन्नारा ने दी। उन्होंने इंस्टा पोस्ट में  नए वेन्यू की जानकारी दी। परिवार की ओर से शोक संतप्त भावनाओं के साथ यह अनुरोध किया गया है कि जो लोग अंतिम दर्शन के लिए आना चाहते हैं, वे नए स्थान पर पहुंचें।

PunjabKesari

अब अंतिम संस्कार ओशिवरा हिंदू श्मशान भूमि, जोगेश्वरी वेस्ट में होगा। समय में भी बदलाव किया गया है अब यह दोपहर 2:30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि, मन्नारा ने श्मशान स्थल में बदलाव का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया है। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा-"गहरे दुख और शोक के साथ, हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वे हमारे परिवार की मजबूती की असली नींव थे।"

PunjabKesari

रमन राय हांडा के निधन से चोपड़ा और हांडा परिवार में गहरा शोक छा गया है। पूरे परिवार के लिए यह समय अत्यंत कठिन है।प्रियंका चोपड़ा, जो अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगी, ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा:आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। शांति से विश्राम करें, रमन अंकल।”

 

रमन राय हांडा अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों मन्नारा और मिताली को छोड़ गए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!