Edited By suman prajapati, Updated: 12 Sep, 2020 12:05 PM

यह साल मनोरंजन जगत के लिए काफी दुखों भरा साबित हो रहा है। लगातार स्टार्स और उनके करीबियों की मौत फैंस को चकमा दे रही है। हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड बैकग्राउंड सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है।
बॉलीवुड तड़का टीम. यह साल मनोरंजन जगत के लिए काफी दुखों भरा साबित हो रहा है। लगातार स्टार्स और उनके करीबियों की मौत फैंस को चकमा दे रही है। हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड बैकग्राउंड सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है।
अनुराधा के बेटे आदित्य पौडवाल के निधन से उनके परिवार में मातम छा गया है। आदित्य अभी महज 35 साल के थे। रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया।

आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह गाने की कला में निपुण थे और भजन-भक्ति गीत ही गाते थे। इसके अलावा वो म्यूजिक भी कंपोज करते थे और एक बेहतर म्यूजिक डायरेक्टर भी थे। उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल है।