बर्थ ऐनिवर्सरी पर Times Square पर बजे सिद्धू मूसेवाला के गाने, विदेश में भी सिंगर के लिए प्यार देख नम हुईं फैंस की आंखें
Edited By Parminder Kaur, Updated: 13 Jun, 2022 12:04 PM

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 29 मई को सिंगर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 11 जून को सिद्धू की बर्थ ऐनिवर्सरी थी। इस मौके पर फैंस और परिवार वाले काफी भावुक नजर आए। बर्थ ऐनिवर्सरी पर न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर...
मुंबई. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 29 मई को सिंगर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 11 जून को सिद्धू की बर्थ ऐनिवर्सरी थी। इस मौके पर फैंस और परिवार वाले काफी भावुक नजर आए। बर्थ ऐनिवर्सरी पर न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर सिद्धू के गाने चलाए गए। इसके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस की आंखें नम हो गईं।

वीडियो में हम देख सकते हैं कि टाइम्स स्क्वेयर पर सिद्धू के गाने चल रहे हैं। टाइम्स स्क्वेयर के बाहर बहुत सारे फैंस की भीड़ खड़ी नजर आ रही है। सभी खड़े होकर सिद्धू को देख कर रहे हैं और साथ में गा भी रहे हैं। इन वीडियोज को देखकर फैंस भावुक हो गए हैं और सिंगर को याद कर रहे हैं।
बता दें सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंगस्टर टीम इस पूरे मामले के पीछे है। लॉरेंस इस समय दिल्ली की जेल में बंद है। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है।
Related Story

जिस मुलाकात की उम्मीद नहीं थी, वो हो गई... Shahid की EX Kareena Kapoor और पत्नी Mira Rajput को साथ...

गोद में बैठे Ranbir, आंखों में आंखें... Alia Bhatt ने बर्थडे पर शेयर की पति की ये अनदेखी तस्वीरें

विशाल मिश्रा और मिथुन का रोमांटिक गाना ‘तुम्हें भी हमसे’ हुआ रिलीज

26/11 के बाद न्याय की लड़ाई की कहानी, ‘प्रहार’ का गाना ‘मेरे रहते’ रिलीज

सोहम शाह ने दिया ‘तुम्बाड’ फैंस को सरप्राइज, वीडियो में दिखी रहस्यमयी देवी की मूर्ति

दुबई में सलमान खान की एक झलक के लिए उमड़ा सैलाब, सुपरस्टार ने निभाया फैंस से किया वादा

Bigg Boss 20 से Rhiti Tiwari का मिड-वीक एविक्शन, Salman Khan की फटकार के बाद घर से हुईं बाहर

बाली में भीषण हादसे का शिकार हुईं फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, एयर एम्बुलेंस...

बुरा मत देखो से सब देखो तक, गांधी जयंती पर अब्बास-मस्तान की 3 Monkeys का ऐलान

कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को देख चिंतित हुए Hanuman Ansh के डायरेक्टर, बोलें- महाराज जी दिलों में भी...