पिता शक्ति कपूर के साथ श्रद्धा कपूर ने जुहू में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, बनी करोड़ों के घर की मालकिन

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Jan, 2025 10:42 AM

shraddha kapoor buy luxury home with dad shakti kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।  श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता के बाद करोड़ों का अपार्टमेंट खरीदा है। जी हां,श्रद्धा कपूर ने  अपने पिता शक्ति कपूर के साथ मिलकर मुंबई में करोड़ों की एक...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।  श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता के बाद करोड़ों का अपार्टमेंट खरीदा है। जी हां,श्रद्धा कपूर ने  अपने पिता शक्ति कपूर के साथ मिलकर मुंबई में करोड़ों की एक प्रॉपर्टी खरीदी है। लग्जरी कार के बाद उन्होंने बड़ा अमाउंट अब आलिशान आशियाने के लिए खर्च किया है। वह अभी अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं लेकिन इस प्रॉपर्टी से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शिफ्ट हो सकती हैं। आइए बताते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी जेब कितनी ढीली की है।

PunjabKesari

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर की इस प्रॉपर्टी की कीमत 6.24 करोड़ है। ये लग्जरी अपार्टमेंट है जिसे उन्होंने इस दाम पर खरीदा है। पीरामल महालक्ष्मी साउथ टावर में ये स्थित है। इसका रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी 2025 को हुआ था। 1042.73 वर्ग फुट में फैले इस अपार्टमेंट में दो बालकनी हैं और इसके प्रति वर्ग फुट की कीमत 59,875 रुपए है।  पीरमल महालक्ष्मी साउथ टॉवर जो रेस कोर्स और सी-व्यू के लिए मशहूर है। इसमें 2BHK और 3BHK फ्लैट हैं। 

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर ने किराए पर लिया था अपार्टमेंट


बता दें कि दिसंबर में खबर आई थी कि श्रद्धा कपूर ने 2024 में जुहू के हाई एंड रेजिडेंशियल टावर में 6 लाख रुपये प्रति महीने पर एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया था। Zapkey द्वारा एक्सेस किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक करीब 3928.86 स्क्वॉयर फुट का यह अपार्टमेंट एक साल के लिए लीज पर लिया गया था। एक्ट्रेस ने एडवांस में 72 लाख दिए थे। इसमें 4 पार्किंग एरिया भी शामिल थे। उन्होंने इसके लिए 36 हजार का स्टाम्प ड्यूटी और 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फी दी थी।

PunjabKesari

श्रद्धा के काम की बात करें तो उन्बोंने 'आशिकी 2', 'बागी', 'छिछोरे' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें इंडस्ट्री में 12 साल हो गए हैं हालांकि ज्यादा हिट उनके नाम पर दर्ज नहीं हैं। मगर लोगों के दिलों पर राज करती हैं।'फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रेटी 100' की लिस्ट में वह 57वें नंबर पर थीं। अपकमिंग प्रोजैक्टर की बात करें तो श्रद्धा  फिल्म "नागिन" में नजर आएंगी। मकर संक्रांति के अवसर पर फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर "नागिन" की स्क्रिप्ट शेयर की थी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!