लिवर का हिस्सा काटना पड़ा...3 दिन बाद ICU से बाहर आईं दीपिका कक्कड़,14 घंटे की सर्जरी के बाद ऐसा है हाल

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Jun, 2025 09:48 AM

shoaib ibrahim details dipika kakar liver cancer surgery

दीपिका कक्कड़ और उनका पूरा परिवार इन दिनों कठिन दिनों से गुजर रहा है। कुछ दिन पहले ही दीपिका ने बताया था उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। हाल ही में उनकी एक सर्जरी हुई जिसके बाद उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम बताया था कि सर्जरी 14 घंटे चली और फिलहाल...

मुंबई: दीपिका कक्कड़ और उनका पूरा परिवार इन दिनों कठिन दिनों से गुजर रहा है। कुछ दिन पहले ही दीपिका ने बताया था उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। हाल ही में उनकी एक सर्जरी हुई जिसके बाद उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम बताया था कि सर्जरी 14 घंटे चली और फिलहाल दीपिका आईसीयू में है। अब शोएब ने एक बार फिर से दीपिका का हेल्थ अपडेट शेयर किया है और बताया कि वो अब आईसीयू से बाहर वार्ड में शिफ्ट हो गई हैं।

PunjabKesari

 

यूट्यूब पर अपने चैनल पर उन्होंने एक व्लॉग शेयर किया जिसमें शोएब इब्राहिम ईद-उल-अजहा से पहले अपना रोजा तोड़ते हुए नजर आते हैं। व्लॉग में शोएब आगे कहते हैं-'अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि दीप्पी आईसीयू से बाहर आ गई हैय़ आज रूम में है और साथ में है। सारी चीजें ठीक हैं अभी। वो तीन दिनों तक आईसीयू में और दिन पर दिन उसकी कंडीशन अच्छी होती गई है और आज डॉक्टरों ने बोला कि आप बहुत बेहतर हैं। अब आईसीयू से हम आपको शिफ्ट कर रहे हैं। बस यहां पे वो 3, 4 या 5 दिन जितने भी दिन बोलते हैं डॉक्टर अभी यहां पे रहेगी वो। अभी उसे दर्द है, जहां टांके हैं, वहां रहेगा भी क्योंकि सर्जरी जो है वो मेजर है।

PunjabKesari

शोएब आगे बताते हैं-'आई थिंक मैं जो स्टोरी पोस्ट की थी वो आपने देखी होगी। 14 घंटे दीप्पी ओटी में थीं वो एक बहुत ही मुश्किल वक्त था. पता था कि डॉक्टर बोल रहे है कि शाम हो सकती है इतना आईडिया था लेकिन साढ़े 8 बजे मैं दीपिका को ओटी में छोड़कर आया था और वो 11.30 बाहर निकली। 6-7 घंटे के बाद मैं और घर वाले सभी पैनिक होने लगेय़ घर में सब घबरा गए थे। सुना था कि इतनी लंबी सर्जरी होती है लेकिन देखा कभी नहीं था।अंदर से ऐसी कुछ खबर आ नहीं रही थी इसलिए सब घबराए हुए थे।'

PunjabKesari

लेकिन एक चीज की तसल्ली थी कि डॉक्टर सोमनाथ जो यहां लिवर ट्रांसप्लांट के सर्जन हैं। उनके अंडर में जो डॉक्टर संकेत हैं उन्होंने कहा था कि अगर हम ओटी से बाहर नहीं आए तो समझना की सब सही जा रहा है तो इसलिए माइंड में ये भी चीज थी कि नहीं आ रहे हैं तो इसका मतलब है सब ठीक है। सर्जरी अच्छी रही, सब कुछ अच्छा रहा, बस इंतजार है कि दीपिका की रिकवरी होती जाए और हो भी रही है।पहले दिन से देखा जाए तो आज वो काफी बेहतर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!