Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 11:47 AM

देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी कतारों की खबरों के बीच एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने इस मुद्दे को मजेदार अंदाज में पेश किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फनी...
मुंबई. देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी कतारों की खबरों के बीच एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने इस मुद्दे को मजेदार अंदाज में पेश किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फनी रील वीडियो शेयर किया, जिसमें गैस सिलेंडर को ‘वीआईपी मेहमान’ की तरह ट्रीट करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
गैस सिलेंडर को बनाया ‘वीआईपी गेस्ट’
वीडियो में समीरा रेड्डी का अंदाज बेहद मजेदार नजर आता है। इसमें वह एलपीजी गैस सिलेंडर को खास मेहमान की तरह सम्मान देती दिखाई देती हैं। वीडियो के एक हिस्से में वह 500 रुपये के नोट से सिलेंडर को हवा करती नजर आती हैं, मानो किसी खास मेहमान की सेवा कर रही हों।
इतना ही नहीं, वह सिलेंडर को चाय ऑफर करती हैं और उसके साथ सेल्फी भी लेती दिखाई देती हैं। उनके एक्सप्रेशन और कॉमिक टाइमिंग इस रील को और भी मनोरंजक बना देते हैं।
कैप्शन ने बढ़ाया मज़ा
इस वीडियो के साथ समीरा रेड्डी ने कैप्शन में लिखा- “यह मेहमान कभी हमारे घर से न जाए।” इस लाइन ने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे बेहद रिलेटेबल और क्रिएटिव बताया, जबकि कुछ लोगों ने मजाक में गैस सिलेंडर को ही ‘वीआईपी गेस्ट’ कहना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं समीरा
भले ही समीरा रेड्डी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर मजेदार रील्स, पारिवारिक पलों और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।