Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Jul, 2025 02:38 PM

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में शिवांगी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह साउथ इंडियन ब्राइड बनी नजर आ रही हैं। दरअसल, बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन शुरू हो चुका है।
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में शिवांगी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह साउथ इंडियन ब्राइड बनी नजर आ रही हैं। दरअसल, बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन शुरू हो चुका है।
शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। शो में शिवांगी एक साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उसी शो की हैं।

उन्होंने रेड कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। मांग टीका,मोज पिन, कड़े और हार शिवांगी के लुक को चार -चांद लगा रहे हैं। शिवांगी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ओ रे पिया। इसके साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट की।उनकी फोटोज से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं।

शो की बात करें तो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन की बात करें तो शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की केमिस्ट्री पहले दिन से ही फैंस को भा गई है।
