कैंसर से लड़ी जंग..लगा ऑक्सीजन..हाॅस्पिटल में भी जारी था शारदा सिन्हा का रियाज,मरते दम तक गुनगुनाती दिखीं सैयां निकस गए गाना

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Nov, 2024 03:44 PM

sharda sinha sing song saiyan nikas gaye in delhi aiims before her death

जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके छठ गीत हमेशा हमारे कानों में गूंजते रहेंगे। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स में शारदा सिन्हा ने 72 की उम्र में अंतिमस सांस ली। शारदा सिन्हा काफी समय से ब्लड कैंसर की समस्या से जूझ...

मुंबई: जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके छठ गीत हमेशा हमारे कानों में गूंजते रहेंगे। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स में शारदा सिन्हा ने 72 की उम्र में अंतिमस सांस ली। शारदा सिन्हा काफी समय से ब्लड कैंसर की समस्या से जूझ रही थीं।

PunjabKesari

शारदा सिन्हा जब ठीक थीं तो रियाज के बिना उनका एक दिन भी नहीं गुजरता था। कैसी भी स्थिति वो गाना नहीं छोड़ती थीं। वहीं जब वह हाॅस्पिटल में एडमिट थी और उनकी सांसे उन्हें ऐसा करने से रोक रहीं थी तब भी उन्होंने हार नहीं मानें। ऑक्सीजन लगाए वह अपना रियाज करती रहीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

वीडियो में शारदा सिन्हा ऑक्सीजन सपोर्ट पर रियाज करती दिखाई दीं। इस दौरान वो सैयां निकस गए गा रही हैं। वो सफेद चादर ओढ़े नजर आ रही हैं और शक्ल से बीमार भी लग रही हैं लेकिन ये सभी मुश्किलें उन्हें रोक नहीं पाईं। बिहार कोकिला का ये वीडियो देखकर फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।

पिछले ही महीने उनके पति का निधन हो गया था जिसके बाद से उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। पति की मौत से शारदा सिन्हा सदमे में थीं। उनके यूं चले जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खालीपन सा जरूर आ गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!