पंचतत्वों में विलीन 'बिहार कोकिला':अंतिम यात्रा पर बजा उनका आखिरी छठ गीत,मुखाग्नि के बाद पैरों से लिपटकर रो पड़े बेटे अंशुमान

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Nov, 2024 12:33 PM

sharda sinha last rites son anshuman gave mukhagni

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन से संगीत जगत में शोक का माहौल है। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। इसके बाद उनके शव को पटना लाया गया। 6 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा। शारदा सिन्हा के निधन के बाद...

मुंबई: बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन से संगीत जगत में शोक का माहौल है। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। इसके बाद उनके शव को पटना लाया गया। 6 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा।

PunjabKesari

शारदा सिन्हा के निधन के बाद पटना में उनके घर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके घर से निकला गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।

PunjabKesari

अब पंचत्तव में विलीन हो चुकी हैं।बेटे अंशुमान ने शारदा सिन्हा को मुखाग्नि दी और उसके बाद वह मां के पैरों से लिपट पर रोए। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आई हैं जो लोगों का दिल तोड़ रही हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

बता दें कि शारदा सिन्हा की अंतिम इच्छा थी की उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का जहां अंतिम संस्कार हुआ था वहीं उनको भी मुक्ति दी जाए।उनके पार्थिव शरीर को पटना स्थित गुलबी घाट ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम विदाई के दौरान शारदा सिन्हा अमर रहें और छठी मइया जय के नारे लगाए गए हैं। इतना ही नहीं उनकी अंतिम विदाई पर उनका आखिरी छठ गीत बजा। 

PunjabKesari

लोक गायिका शारदा सिन्हा को छठ गीतों के लिए जाना जाता था। उनका निधन भी चार दिवसीय छठ के पहले दिन मंगलवार को हुआ। वहीं अंतिम संस्कार जब गुलबी घाट पर हुआ उसके कुछ घंटे बाद ही गंगा किनारे लाखों व्रती और श्रद्धालु भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देने जुटेंगे।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!