'दिल बेचारा' की प्रीमियर नाइट में संजना संघी ने नहीं मिस किया रेड कारपेट वॉक, शॉर्ट ड्रेस पहन यूं बिखेरा जलवा

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Jul, 2020 01:10 PM

sanjana sanghi walked on red carpet on dil bechara premiere night

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 24 जुलाई शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। सुशांत सिंह की इस आखिरी फिल्म में को-स्टार संजना संघी ने बॉलीवुड में प्रवेश किया है। संजना संघी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थी और सुशांत को भी काफी मिस कर रही थी।...

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 24 जुलाई शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। सुशांत सिंह की इस आखिरी फिल्म में को-स्टार संजना संघी ने बॉलीवुड में प्रवेश किया है। संजना संघी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थी और सुशांत को भी काफी मिस कर रही थी। लॉकडाउन के चलते फिल्म पर्दे पर न रिलीज हो पाने के कारण इसे ऑनलाइन ही रिलीज किया गया। ऐसे में संजना संघी ने इसकी प्रीमियर नाइट पर घर में ही रेड कारपेट वॉक कर जश्न मनाया, जिसकी तस्वीर अब सामने आई है।

PunjabKesari


कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण संजना अपनी टीम के साथ भी एंजॉय नहीं कर सकीं। ऐसे में एक्ट्रेस ने घर में परिवार के साथ प्रीमियर नाइट पर रेड कारपेट वॉक का इंतजाम किया। इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी शेयर की है। 

PunjabKesari


वायरल तस्वीर में संजना ब्लैक एंड व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने स्लीपर्स पहन रखे हैं। ओपन हेयर्स और लाइट मेकअप में अपने लुक को कम्पलीट करते हुए संजना किलर स्माइल से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरा परिवार चाहता था कि कीजी अपनी प्रीमियर नाइट मिस न करे, जो दिल बेचारा को दूसरी परिस्थिति में मिलती। उन्होंने हमारे घर के अन्दर ही रेड कारपेट बिछा दिया और मैं बहुत आभारी हूं.' इस तस्वीर को संजना के भाई सुमेर संघी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. उन्होंने लिखा- संघी घराने में दिल बेचारा की प्रीमियर नाइट। डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है फिल्म देखिए।

PunjabKesari


एक्ट्रेस की इस अमेजिंग तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!