Edited By suman prajapati, Updated: 27 Mar, 2026 06:35 PM

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार टोरी स्पेलिंग अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 2026 iHeartRadio Music Awards में अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह अवॉर्ड शो लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में...
एंटरटेनमेंट डेस्क. अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार टोरी स्पेलिंग अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 2026 iHeartRadio Music Awards में अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह अवॉर्ड शो लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया, जहां कई बड़े सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इवेंट से टोरी स्पेलिंग की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो 52 वर्षीय टोरी स्पेलिंग इस इवेंट में एक हॉट रेड गाउन पहनकर पहुंचीं, जिसने उनके स्टाइल को चर्चा का विषय बना दिया। उनका यह आउटफिट कॉर्सेट-प्रेरित डिजाइन का था, जिसमें बीच-बीच में शीयर मेश कटआउट्स दिए गए थे, जो उनके लुक को और आकर्षक बना रहे थे।

गाउन का डीप नेक डिजाइन और फिटेड स्ट्रक्चर उनके फिगर को खूबसूरती से उभार रहा था। इसके साथ ही ड्रेस में मौजूद रोज़ डिटेलिंग ने उसमें एक अलग ही एलिगेंस जोड़ दी।

उन्होंने इस आउटफिट के साथ सिल्वर ग्लिटरिंग प्लेटफॉर्म हील्स पहनीं, जो पूरे लुक को कंप्लीट कर रही थीं।

बता दें, iHeartRadio Music Awards हर साल म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गानों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए जाते हैं। इस अवॉर्ड शो में विजेताओं का चयन मुख्य रूप से चार्ट परफॉर्मेंस और कुछ कैटेगरी में फैंस की वोटिंग के आधार पर किया जाता है।