Edited By suman prajapati, Updated: 25 Oct, 2022 05:35 PM

24 अक्टूबर को देश भर में दीवाली का त्योहार धूमधूम से सेलिब्रेट किया गया। इस पर्व को सबने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं, हर मौके पर अपने आर्ट से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दीवाली के अवसर पर फिर ऐसी...
बॉलीवुड तड़का टीम. 24 अक्टूबर को देश भर में दीवाली का त्योहार धूमधूम से सेलिब्रेट किया गया। इस पर्व को सबने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं, हर मौके पर अपने आर्ट से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दीवाली के अवसर पर फिर ऐसी कलाकारी दिखाई, जिसने लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, दीवाली के मौके पर सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई मां काली की मुर्ति को 4045 दीयों से सजाया। उन्होंने अपने ट्विटर पर यह तस्वीर ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी दिवाली... ओडिशा के पुरी बीच पर 4045 दीयों से मां काली की रेत से मूर्ति बनाई है।'
लोगों को सुदर्शन पटनायक का दीवाली विश करने का ये अंदाज काफी पसंद आया और वह इसे जमकर लाइक कर रहे हैं।