मैं प्रेग्नेंट हूं...मां बनने वाली हैं 40 की अंकिता लोखंडे! 'लाफ्टर शेफ्स 2' में सुनाई Good News

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Jun, 2025 11:03 AM

ankita lokhande vicky jain expecting first child

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर जल्द ही नन्हें मुन्ने की किलाकारी गूंजने वाली है। जी हां, शादी के 3 साल बाद 40 की अंकिता मां बनने वाली है। दरअसल, 'लाफ्टर शेफ्स 2' के मेकर्स ने हालि ही में शो का एक प्रोमो शेयर किया जिसमें अंकिता खुद ये ऐलान करती...

मुंबई: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर जल्द ही नन्हें मुन्ने की किलाकारी गूंजने वाली है। जी हां, शादी के 3 साल बाद 40 की अंकिता मां बनने वाली है। दरअसल, 'लाफ्टर शेफ्स 2' के मेकर्स ने हालि ही में शो का एक प्रोमो शेयर किया जिसमें अंकिता खुद ये ऐलान करती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं।

PunjabKesari

 

ये वीडियो वायरल हो रहा है हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में बोली या सच इस पर सस्पेंस बना हुआ है। प्रोमो में अंकिता लोखंडे के हाथ से कृष्णा अभिषेक खाने का सामान छीन लेते हैं। इसके बाद वो उनके पीछे-पीछे दौड़ती हैं। फिर वो अचानक अपना पेट पकड़ लेती हैं और कहती हैं कि वो उन्हें ज्यादा ना दौड़ाएं। वो बोलती हैं- 'मैं प्रेग्नेंट हूं।' ये सुनकर सभी चौंक जाते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

कृष्णा अभिषेक ने तब मजाक में कहा कि ये 'लल्ला' है। ये सुनकर, करण कुंद्रा भी अंकिता लोखंडे के पास पहुंचे और पूछा कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। प्रोमो वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।


बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 2' ऑफएयर होने वाला है। इस शो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ हैं। इनके अलावा रुबीना दिलैक, अली गोनी, रीम शेख, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, निया शर्मा सहित कई स्टार्स हैं, जो कुकिंग के साथ-साथ जमकर कॉमेडी करते हैं और दर्शकों को खूब हंसाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!