फिर किलकारियों से गूंजा इलियाना डिक्रूज का आंगन! मां बनीं 38 की हसीना, पति संग प्यारी तस्वीर शेयर कर दिखाई न्यूबाॅर्न की झलक

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 09:38 AM

did ileana d cruz just welcome baby no 2 fans says after father day post

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खहरें हैं कि इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बन चुकी है हालांकि अभी तक इलियाना ने इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन उनके रीसेंट पोस्ट ने उनके सीक्रेट से पर्दा उठा दिया है। दरअसल,...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खहरें हैं कि इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बन चुकी है हालांकि अभी तक इलियाना ने इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन उनके रीसेंट पोस्ट ने उनके सीक्रेट से पर्दा उठा दिया है। दरअसल, इलियाना ने फादर्स डे पर पति और न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीर शेयर की है जिसे देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इलियाना की डिलिवरी हो गई है।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में इलियाना के पति माइकल न्यूबाॅर्न बेबी को बाहों में लिए प्यार कर रहे हैं। तस्वीर के साथ इलियाना ने फादर्स डे विश करते हुए लिखा-'सबसे अच्छे इंसान को बधाई हो। ये बताना मुश्किल है कि कैसा महसूस होता है जब वो इंसान जिससे आप प्यार करते हैं, आपके बच्चे के लिए सबसे बेहतरीन माता-पिता बन जाता है।'

PunjabKesari

इसी के साथ इलियाना ने फोटो पर वक्त 'आज दोपहर 3:30 बजे' मेंशन करते हुए बताया कि ये अभी की तस्वीर हैं। ये तस्वीर देखकर कुछ यूजर्स ने तो कहा कि ये उनके पहले बेटे की थ्रोबैक फोटो है लेकिन वहीं कुछ का कहना है कि अगर ऐसा होता तो वो आज का वक्त मेंशन नहीं करतीं।

PunjabKesari

ऐसे में माना जा रहा है कि इलियाना ने जैसे अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखा था वैसे ही वो दूसरे बेबी की डिलीवरी को भी छुपाने में कामयाब रही हैं। इलियाना की डिलीवरी हो चुकी है और उन्होंने मिस्टीरियस तरीके से इसका ऐलान किया है हालांकि बता दें ये अभी तक अटकलें हैं हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।


माना जा रहा है कि इलियाना ने दूसरी बार भी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी को सीक्रेट रखा है. बता दें इलियाना का पहला बेटा अब दो साल

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!