इटली में बाॅयफ्रेंड संग 'ABCD' फेम लॉरेन गॉटलिब की ड्रीमी वेडिंग, ऑफ-शोल्डर गाउन में प्यारी दुल्हनिया बनीं एक्ट्रेस

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Jun, 2025 09:45 AM

abcd fame lauren gottlieb marries tobias jones in dreamy italian wedding

'ABCD' फेम लॉरेन गॉटलिब अब ऑफिशियली शादीशुदा हो गई हैं। डांसर और एक्ट्रेसने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड,लंदन बेस्ड वीडियो क्रिएटर और डायरेक्टर टोबियस जोन्स से शादी रचाई। कपल ने इटली के टस्कनी में एक बेहद हसीन लोकेशन पर शादी की। इस कपल ने...



मुंबई:'ABCD' फेम लॉरेन गॉटलिब अब ऑफिशियली शादीशुदा हो गई हैं। डांसर और एक्ट्रेसने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड,लंदन बेस्ड वीडियो क्रिएटर और डायरेक्टर टोबियस जोन्स से शादी रचाई। कपल ने  इटली के टस्कनी में एक बेहद हसीन लोकेशन पर शादी की।

PunjabKesari

 

इस कपल ने वेडिंग सेरेमनी को इंटीमेट और प्राइवेट रखा, लेकिन हर लम्हा किसी परी कथा से कम नहीं था। लॉरेन ने इस पल को अपना "सपनों का सच होना" बताया। एक्ट्रेस ने अपनी फेयरटेल वेडिंग से जुड़ी कुछ खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैंजिसमें उनके शांत प्री-वेडिंग मोमेंट्स, और एक इमोशनल फादर-डॉटर डांस भी शामिल है जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

PunjabKesari


अपने खास दिन पर लॉरेन गॉटलिब ने एक बेहद खूबसूरत सफेद लेस वेडिंग गाउन चुना। उनके गाउन की ऑफ-शोल्डर नेकलाइन और स्वीटहार्ट बॉडिस ने उनके लुक में एक रोमांटिक और एलीगेंट टच दिया। लेस का शानदार काम पूरी ड्रेस में फैला हुआ था जो एक फिटेड सिल्हूट और एक ड्रैमेटिक ट्रेल के साथ लॉरेन के स्टाइल को और भी रॉयल बना रहा था।

PunjabKesari

दूल्हे टोबियस जोन्स भी किसी रॉयल प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने एक क्लासिक ब्लैक टक्सीडो, व्हाइट शर्ट, स्लीक ब्लैक बो टाई और एक साफ-सुथरा व्हाइट पॉकेट स्क्वायर पहना था जो उन्हें एक मॉडर्न डे प्रिंस जैसा लुक दे रहा था।यह कपल ना सिर्फ आउटफिट्स में कमाल लग रहा था बल्कि उनके चेहरे की खुशी और प्यार ने इस शादी को और भी खास बना दिया।

PunjabKesari

लॉरेन गॉटलिब ने जब वेडिंग आइल पर कदम रखा तो वहां मौजूद हर शख्स उनकी खूबसूरती और ग्रेस को देखता रह गया। पूरा माहौल एक रोमांटिक फेरीटेल जैसा लग रहा था। शैम्पेन टावर के साथशाम को और भी यादगार बनाया गया। जहां कपल ने सेलिब्रेशन की शुरुआत की। इसके बाद Coldplay के मशहूर गाने "A Sky Full of Stars" की धुन पर भव्य आतिशबाज़ी का शो हुआ जिसने सभी मेहमानों के दिलों में यह शादी हमेशा के लिए बसा दी।

PunjabKesari

कपल ने बेहद फिल्मी और रोमांटिक अंदाज़ मेंअगस्त 2023 में सगाई की थी। कैरेबियन के Aruba Ocean Villas में हुए इस पिक्चर परफेक्ट प्रपोज़ल में टोबियस ने लॉरेन को रिंग पहनाई थी और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

काम की बात करें तो लॉरेन गॉटलिब को अमेरिकी शो 'यू थिंक यू केन डांस' (2004) से लोकप्रियता हासिल हुई थी।इसके बाद वो पवन सिंह के साथ एक होली म्यूजिक वीडियो करके हिट हो गई थीं।  लॉरेन गॉटलिब फिल्म 'ABCD 2' में वरुण धवन के साथ भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अंबरसरिया' में भी नजर आईं थी। इसके बाद लॉरेन ने कई टीवी डांस और रिएलिटी शो किए।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!