Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Feb, 2025 09:44 AM

'सनम तेरी कसम' फिल्म से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मावरा हुसैन दुल्हिनया बन गई हैं। मावरा हुसैन ने अपने सपनों के राजकुमार से गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी को अपना हमसफर चुना है। सोशल मीडिया पर मावरा हुसैन ने निकाह...
मुंबई: 'सनम तेरी कसम' फिल्म से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मावरा हुसैन दुल्हिनया बन गई हैं। मावरा हुसैन ने अपने सपनों के राजकुमार से गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी को अपना हमसफर चुना है। सोशल मीडिया पर मावरा हुसैन ने निकाह की फोटोज शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं।
अपनी शादी के लिए पाकिस्तानी हसीना ने ग्रीन कलर का लहंगा चुना था। इसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था। मैचिंग हैवी जूलरी, कानों में झुमके, माथे पर टीका और झूमर पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

इस दौरान उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था। मावरा ने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवाया था।

तस्वीरों में वे अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं।

वहीं उनके हसबैंड अमीर गिलानी ने अपने डी-डे के लिए ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्टोल कैरी किया हुआ था।

निकाह की कुछ तस्वीरों में दुल्हनिया की आंखें भर आईं थी हालांकि पिया की बाहों में जाते ही उनका चेहरा खिल गया था।

मावरा उन पाकिस्तानी स्टार्स में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वो हर्षवर्धन राणे के साथ 'सनम तेरी कसम' फिल्म में नजर आई थीं ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन इसे लोगों ने बहुत पसंद किया। अब ये फिर से 7 फरवरी को री-रिलीज हो रही है।

मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने 'सबात' और 'नीम' जैसे टीवी सीरियल में काम किया है।उनकी डेटिंग की अफवाह पहले कई बार उड़ चुकी है। हालांकि, दोनों ने कभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।
