गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए सलमान खान, सामने आया वीडियो

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Sep, 2025 05:05 PM

salman khan seen running towards the car holding his loose pant video viral

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वक्त वे बिग बॉस 19 को होस्ट कर रहे हैं, लेकिन इस बार वह अपने किसी शो की वजह से नहीं, बल्कि गणपति बप्पा के दर्शन के दौरान अपनी ढीली पैंट को संभालने के वीडियो को लेकर...

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वक्त वे बिग बॉस 19 को होस्ट कर रहे हैं, लेकिन इस बार वह अपने किसी शो की वजह से नहीं, बल्कि गणपति बप्पा के दर्शन के दौरान अपनी ढीली पैंट को संभालने के वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 PunjabKesari


हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गणपति बप्पा की पूजा करते और माथा टेकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गणेशोत्सव के मौके का है, जिसमें सलमान पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार भी मौजूद थे।

 

नंगे पैर और ढीले कपड़ों में दिखे सलमान

समने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान गणपति दर्शन के लिए नंगे पैर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज़ शर्ट और लूज जींस पहन रखी थी। लेकिन इन ढीले कपड़ों की वजह से कुछ मजेदार पल भी कैमरे में कैद हो गए। सलमान खान को अपनी ढीली पैंट को दोनों हाथों से पकड़कर तेजी से कार की ओर दौड़ते दिखे। मानो जैसे उनकी पैंट का बटन टूट गया हो, ऐसे उन्होंने पैंट को पकड़ा हुआ है। कार में बैठने के बाद एक्टर राहत महसूस करते हैं। इस वीडियो को देख कर सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरानी जताते हुए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।


फैंस ने किया रिएक्ट

सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ फैंस उनके सादगी भरे लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनकी ढीली पैंट को लेकर मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!