पत्नी से अलग हुईं 'महाभारत' फेम रोहित भारद्वाज की राहें, बोले- मैं पिछले चार-पांच सालों से अकेला रह रहा हूं, कोशिश की पर शादी नहीं बचा सका

Edited By Parminder Kaur, Updated: 03 Apr, 2022 10:05 AM

rohit bhardwaj talk about his divorce with wife

शो महाभारत में ''युधिष्ठिर'' का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित भारद्वाज इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। एक्टर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि रोहित अपनी पत्नी पूनम भारद्वाज के साथ तलाक की...

मुंबई. शो महाभारत में 'युधिष्ठिर' का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित भारद्वाज इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। एक्टर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि रोहित अपनी पत्नी पूनम भारद्वाज के साथ तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। एक्टर इस सबके बारे में मीडिया से बात भी की है।

PunjabKesari
रोहित ने कहा- 'साल 2017 में इंडोनेशिया से लौटने के बाद पत्नी पूनम संग उनका मतभेद शुरू हो गया था। मैं पिछले चार-पांच सालों से अकेला रह रहा हूं। शुरू से ही मतभेद थे, जो बढ़ते रहे, खासकर मेरे इंडोनेशिया से लौटने के बाद। मैंने अपनी पत्नी के साथ चीजों को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन शादी को नहीं बचा सका। यह मतभेद और अनुकूलता के मुद्दों से जूझ रहा था। तलाक प्रक्रिया में है और दो महीने में पूरा हो जाने की उम्मीद है।'

PunjabKesari
रोहित ने आगे कहा- 'कार्डियक अरेस्ट की वजह से मां का निधन हुआ और मैं अभी भी इस नुकसान से उबर रहा हूं। मैं अपने पिता के साथ समय बिताने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच चक्कर काट रहा हूं, जो अब बिल्कुल अकेले हैं।' 

PunjabKesari
रोहित और पूनम की 10 साल की बेटी भी है। एक्टर ने कहा- 'मैंने अपनी बेटी को दो साल से नहीं देखा। मां चली गई और बेटी दूर हो गई। मैं भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रहा था और मैं खो गया था।'

PunjabKesari
रोहित ने इसके अलावा कहा- 'मैं इंडोनेशिया से वापस आया और एक वेब सीरीज का निर्माण किया, जिसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपनी किस्मत आजमाई, क्योंकि मैं नए माध्यम तलाशना चाहता था। इस प्रक्रिया में, मैंने कुछ टीवी शो को अस्वीकार कर दिया। लेकिन महामारी ने सब कुछ ठप कर दिया। मुझे उम्मीद है कि, चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी जो कुछ भी हुआ है, उससे निपटने में मुझे काफी समय लगा है, लेकिन मैं आज मजबूत हूं। मैं एक बदला हुआ इंसान हूं। मैं बस इतना चाहता हूं कि, अच्छा काम करूं और अपने माता-पिता और बेटी को गौरवान्वित करूं।' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!