Edited By Neha, Updated: 01 Oct, 2018 02:22 PM

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा का आज सुबह 4 बजे कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 87 साल की कृष्णा काफी समय से बीमार चल रही थीं। इस खबर को सुनकर पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर है।
मुंबईः बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा का आज सुबह 4 बजे कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 87 साल की कृष्णा काफी समय से बीमार चल रही थीं। इस खबर को सुनकर पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर है।
वहीं मां के शव का इंतजार करने से पहले उनकी बेटी रीमा कपूर चेंबूर में काफी दुखी नजर आईं। कृष्णा के पूरे परिवार के चेहरे पर दुख साफ देखा जा सकता है। कृष्णा की बेटी रीमा तो फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं ।

कृष्णा का जाना कपूर फैमिली के लिए सदमे से कम नहीं है। कृष्णा कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा और रीमा कपूर जैन हैं। कपूर परिवार के लिए बेहद दुख की घड़ी है।

कृष्णा राज के शव को राज कपूर के चेंबूर स्थित बंगले पर ले जाया गया है। कृष्णा के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई स्टार्स उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, काजोल, अनिल कपूर, और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक कृष्णा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम 5.30 बजे चेंबूर में होगा। परिवार वालों के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार्स चेंबूर स्थित घर में पहुंच चुके हैं।

