रिद्धि डोगरा ने IMDb की टॉप 5 पापुलर इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में बनाई जगह

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 06 Jan, 2023 12:42 PM

riddhi dogra made it to imdb list of top 5 popular indian celebrities

IMDb ने लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट जारी की है, वे वास्तव में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत काबिल हस्तियां हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जैसा कि IMDb ने लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट जारी की है, वे वास्तव में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत काबिल हस्तियां हैं। पठान के लिए शाहरुख खान हों, या फिर उनके साथ चार्टबस्टर गाने 'बेशरम रंग' के लिए दीपिका पादुकोण, आरआरआर के लिए राम चरण से लेकर पोन्नियिन सेलवन 1 में इम्प्रेसिव पर परफॉर्मेंस देने वाली एश्वर्या राय बच्चन, और रिद्धि डोगरा जो जवान और टाइगर 3 के लिए छाई रहीं, ये सभी टॉप हस्तियां हैं जिन्होंने इस साल सही मायने में सुर्खियां बटोरी हैं।

IMDb के अनुसार भारत की सबसे लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट यहां देखिए 

1) शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह ने इस लिस्ट में पहला पोजीशन हासिल किया हैं जो वास्तव में गिनने लायक है। जैसा कि सुपरस्टार 'पठान' के साथ अपनी शानदार वापसी के लिए तैयार है, जिसके लिए वह इन दिनों खूब सुर्खियों में है। जबकि सुपरस्टार निश्चित रूप से कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं, वह पठान, जवान और डंकी के साथ फ्यूचर में कुछ बड़ी रिलीज पर भी नजर गड़ाए हुए है।

2) दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने लिस्ट में दूसरी पोजीशन हासिल की हैं। बॉलीवुड की क्वीन ने इन दिनों 'पठान' के चार्टबस्टर गाने 'बेशरम रंग' से सभी का पूरा ध्यान खींचा। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी अपकमिंग नेक्स्ट 'फाइटर' के लिए एक अलग तरह का बज क्रिएट किया, जिसमें वह स्क्रीन पर पहली बार हैंडसम हंक ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी।

3) राम चरण
राम चरण अपनी ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' के साथ लिस्ट में तीसरी रैंक हासिल करने के एक काबिल हकदार हैं, जो अभी भी दुनिया भर में अपनी सफलता के उदाहरण बना रही है। साथ ही अभिनेता तब सुर्खियों में रहें जब उनकी पत्नी उपासना अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही थी। इसके अलावा हाल ही में आरआरआर ने "नाटू नटू" के लिए बेस्ट सॉन्ग और बेस्ट पिक्चर (नॉन-इंग्लिश लैंगुएज) की कैटेगरीज में दो गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन्स हासिल किए, और जिसके लिए एक्टर अपनी पत्नी के साथ लॉस एंजिल्स भी गए।

4)ऐश्वर्या राय बच्चन
4 तारीख को ऐश्वर्या ने सूक्ष्मता से अपनी शानदार आभा की ताकत को साबित कर दिया जो वो हमेशा अपने साथ कैरी करती है। इस साल उन्होंने पोन्नियिन सेलवन: 1 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जहां दर्शकों ने उनकी सुंदरता के आकर्षण को एक नए अवतार में देखा, जिसने निश्चित रूप से उन्हें दर्शकों के बीच पसंदीदा बना दिया।

5) रिद्धि डोगरा
हाल ही में फेमस वेब सीरीज पिचर्स सीजन 2 में रिद्धि की उपस्थिति ने सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा, उनकी लोकप्रियता निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छू गई क्योंकि वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं जब उन्होंने दर्शकों को अपकमिंग फिल्म लकड़बग्घा में अपने किरदार के पहले लुक से रूबरू कराया , जो वास्तव में इम्प्रेसिव है। उनके वर्कफ्रंट की बात करे, तो रिद्धि की इस साल जवान, टाइगर 3, लकड़बग्घा और असुर 2 के साथ 4 फिल्में रिलीज़ होंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!