Edited By Mehak, Updated: 12 Feb, 2025 06:52 PM
![ram teri ganga maili actress told](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_18_40_409300946mandakini-ll.jpg)
फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मशहूर हुईं मंदाकिनी ने हाल ही में पुराने बॉलीवुड के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि 80 के दशक में आउटडोर शूटिंग के दौरान अभिनेत्रियों को कपड़े बदलने में काफी दिक्कतें होती थीं। उस समय मेकअप रूम नहीं मिलने पर आसपास के...
बाॅलीवुड तड़का : फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातोंरात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी हाल ही में 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने 80 के दशक में बॉलीवुड में काम करने के अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उस समय एक्ट्रेसेस को कपड़े बदलने में कितनी दिक्कतें होती थीं।
शो में होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने जज मलाइका अरोड़ा से मजाक में पूछा कि आजकल की हीरोइनों के साथ इतनी बड़ी टीम क्यों चलती है। इस पर मलाइका ने हंसते हुए कहा कि इस बारे में बात करना मुश्किल है। फिर मंदाकिनी ने बताया कि उनके समय में हालात कितने अलग थे। उन्होंने कहा कि अगर शूटिंग स्टूडियो में होती थी, तो मेकअप रूम मिल जाता था, लेकिन आउटडोर शूटिंग के समय कपड़े बदलना बहुत मुश्किल हो जाता था।
मंदाकिनी ने बताया कि उस वक्त आउटडोर लोकेशन पर कपड़े बदलने के लिए आसपास के घरों में जाना पड़ता था। वह और उनकी टीम पास के घरों के लोगों से रिक्वेस्ट करते थे कि क्या उन्हें कुछ समय के लिए एक कमरा मिल सकता है। अगर कोई घर नहीं मिलता, तो सेट के लोग मिलकर पर्दा बनाकर खड़े हो जाते थे और उसी के बीच कपड़े बदलने पड़ते थे। उस समय यह सब करना मुश्किल लगता था, लेकिन सभी एक्ट्रेसेस को यही झेलना पड़ता था, इसलिए उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/18_45_235551483ram-teri-ganga-maili.jpg)
बता दें कि मंदाकिनी ने साल 1985 में 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। हालांकि, इसके बाद मंदाकिनी ने कुछ ही फिल्में कीं और फिर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं।