'लापता लेडीज' की इस एक्ट्रेस से बॉयफ्रेंड ने मांगा सेनेटरी पैड, बताया- उसकी मां हमेशा इसे छिपा कर रखती थीं

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Feb, 2025 04:35 PM

laapataa ladies actress pratibha ranta boyfriend asked for sanitary pads

पहले की बात कुछ और थी जब लड़कियां अपने मासिक धर्म पर बात करने में हिचकिचाती थी, लेकिन अब समय बदला है और लड़कियां इस टॉपिक पर खुलकर सामने आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में 'लापता लेडीज' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने एक इंटरव्यू में अपने...

मुंबई. पहले की बात कुछ और थी जब लड़कियां अपने मासिक धर्म पर बात करने में हिचकिचाती थी, लेकिन अब समय बदला है और लड़कियां इस टॉपिक पर खुलकर सामने आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में 'लापता लेडीज' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने एक इंटरव्यू में अपने बॉयफ्रेंड के साथ पीरियड के एक अनोखे अनुभव को साझा किया है। 

PunjabKesari

प्रतिभा ने बताया कि एक दिन जब वह डांस क्लास से घर जा रही थीं और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि उनके पीरियड्स आ रहे हैं, तो उनका बॉयफ्रेंड बहुत हैरान हो गया। उन्होंने कभी किसी लड़की से पीरियड्स के बारे में बात नहीं की थी। बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे सेनेटरी पैड दिखाने के लिए कहा था क्योंकि आज तक उसने सेनेटरी पैड नहीं देखे थे।

 PunjabKesari


प्रतिभा ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड की मां इसे हमेशा छुपाकर रखती थीं, और इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को बैग में रखा हुआ सेनेटरी पैड दिखाया और कहा कि इसे देखना कोई बड़ी बात नहीं है। प्रतिभा ने यह भी बताया कि लड़कों को इस बारे में अच्छे से समझ होना चाहिए और समाज में इन चीजों को लेकर जागरूकता बढ़ानी चाहिए।

 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!