राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा से लिया पंगा, बोलीं- उन्हें ये खुलासे तब करने चाहिए थे, जब वो बॉलीवुड में काम कर रही थीं

Edited By suman prajapati, Updated: 31 Mar, 2023 05:07 PM

rakhi sawant reaction on priyanka chopra statement about bollywood industry

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को लेकर चौकाने वाले खुलासे करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों लिया। उनके खुलासे के बाद कई...

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को लेकर चौकाने वाले खुलासे करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों लिया। उनके खुलासे के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इंडस्ट्री का काला चिट्ठा लोगों के सामने खोला। हालांकि, राखी सावंत को प्रियंका को बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर यूं पर्दाफाश करना पसंद नहीं आया। उन्होंने देसी गर्ल के बयान पर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।


हाल ही में राखी सावंत ने पैपराजी से बातचीत में कहा, 'प्रिंयका चोपड़ा को खुलासे तब करने चाहिए थे, जब वो बॉलीवुड में काम कर रही थीं। अब वो विदेश जा चुकी हैं और वहीं पर रहती हैं। वहां रहते हुए ऐसे खुलासे करने का क्या मतलब है।'


राखी सावंत के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहती हैं। वहां बैठकर ऐसी बातें करने का क्या मतलब है। पहले तो उन्होंने यहां बर्फी और लड्डू खा लिए और अब ये सारी बातें बोल रही हैं।


वहीं करण जौहर पर बात करते हुए राखी ने कहा, अरे भैया आप लोग क्यों मेरी लड़ाई कराना चाहते हैं। करण जौहर मेरे भाई जैसा है। मैं उसके बारे में क्यों बोलूंगी। मैं करण के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहती हूं।'

अपने इस बयान के बाद राखी भी चर्चा में आ गई हैं। कई लोग राखी के इस स्टेटमेंट का समर्थन कर रहे हैं तो कई उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!