बॉक्स-ऑफिस पर 'स्त्री 2' ने लगाई ऊंची छलांग, 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Aug, 2024 12:32 PM

rajkummar rao shraddha kapoor  stree 2 film joined the 200 crore club

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 का अभी भी सिनेमाघरों में दबदबा जारी है। बॉक्स-ऑफिस पर भी फिल्म खूब ऊंची छलांगे मार रही है। ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 का अभी भी सिनेमाघरों में दबदबा जारी है। बॉक्स-ऑफिस पर भी फिल्म खूब ऊंची छलांगे मार रही है। ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


स्त्री 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर 228.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

बता दें, फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' 14 अगस्त को रात, 9:30 बने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!