Edited By Mehak, Updated: 30 Mar, 2025 03:56 PM

टीवी की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह को उनके मजेदार अंदाज के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में भारती सिंह एक इवेंट में अपने पति हर्ष के साथ पहुंची थीं। इस इवेंट में...
बाॅलीवुड तड़का : टीवी की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह को उनके मजेदार अंदाज के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं।
क्या था वीडियो का मामला?
हाल ही में भारती सिंह एक इवेंट में अपने पति हर्ष के साथ पहुंची थीं। इस इवेंट में भारती सिंह खजूर खाकर अपना रोजा खोलते हुए दिखाई दीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ मौजूद शख्स कह रहा है कि भारती ने आज रोजा रखा हुआ है, इसके बाद भारती यह सवाल करती हैं कि 'क्या मैं अब पतली लग रही हूं?'। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन उनके फैंस को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होंने भारती को जमकर आलोचना की।
लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'रोजा रखा है तो दिखावे की क्या जरूरत है?' वहीं, दूसरे ने कहा, 'रोजा रखना मुसलमानों का फर्ज है, ऐसे कोई नहीं रखता।' कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे कि 'नवरात्रि भी आ रही है, उसका भी व्रत रख लेना।' कई मुस्लिम और हिंदू फैंस ने भी भारती को इस वीडियो को लेकर आलोचना की और कहा कि यह उनका गलत कदम था।
भारती सिंह का करियर
भारती सिंह एक फेमस कॉमेडियन और होस्ट हैं, जिन्होंने कई रियलिटी शोज को होस्ट किया है। इन दिनों वह कुकिंग रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को होस्ट कर रही हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे और रुबीना दिलैक जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। शो को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो के बाद भारती सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। अब देखना होगा कि वह इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।