कभी नेलपेंट तो कभी लगाई लिपस्टिक... मां प्रियंका की मेकअप आर्टिस्ट बनीं मालती मैरी, खिलौने वाले किचन में भी यूं की कुकिंग

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Mar, 2025 11:59 AM

priyanka chopra s daughter malti paints her nails applies lipstick

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ न्यू यॉर्क ट्रिप पर गई हुई थीं।अब एक्ट्रेस ने ट्रिप से कुछ...

लंदन: प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ न्यू यॉर्क ट्रिप पर गई हुई थीं।अब एक्ट्रेस ने ट्रिप से कुछ खास और क्यूट मूमेंट्स की तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार के साथ खास पलों का आनंद लेती नजर आईं, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हो गए। इन शेयर की तस्वीरों ने जिसने सबका ध्यान खींचा वह थी मालती मैरी चोपड़ा जोनस। तस्वीरों में नन्हीं मालती मां प्रियंका की मेकअप आर्टिस्ट बनीं दिखीं। एक तस्वीर में वह प्रियंका  नाखूनों पर नेल पेंट लगाते हुए दिख रही हैं।  

PunjabKesari

एक अन्य वीडियो में वह अपनी मम्मी के होंठों पर लाल लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

प्रियंका ने मालती मैरी की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे व्हाइट ट्रैक सूट पहने अपने किचन सेट से खेलती दिख रही हैं। 

PunjabKesari


एक और फोटो में मालती को पेंटिंग और ड्रॉइंग करते देखा जा सकता है।इन प्यारे पलों को साझा करते हुए प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "A quick NYC moment।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द भारतीय फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस एसएस राजामौली के डायरेक्शन वाली फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी।फिल्म में उनके साथ महेश बाबू भी होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!