शादी से पहले बहू प्रिया के सपने में आई थी स्मिता पाटिल, बेटे प्रतीक ने किया खुलासा- 42 मेहमानों को महसूस हुईं थी मां की प्रेजेंस

Edited By suman prajapati, Updated: 31 Jul, 2025 03:30 PM

prateik babbar revealed his mother came in his wife s dream 42 guests felt her

दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने इसी साल फरवरी में गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग शादी रचाई थी। कपल ने दिवंगत स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर में शादी रचाई थी। वहीं, अब हाल ही में एक्टर प्रतीक ने इस घर में शादी करने...

मुंबई. दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने इसी साल फरवरी में गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग शादी रचाई थी। कपल ने दिवंगत स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर में शादी रचाई थी। वहीं, अब हाल ही में एक्टर प्रतीक ने इस घर में शादी करने पर महसूस हुए एक खास राज का खुलासा किया है।


हाल ही में एक बातचीत में प्रतीक बब्बर ने बताया कि उनकी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर पर शादी करने का उनका फैसला प्रिया के एक सपने के कारण था, जिसमें स्मिता प्रकट हुई थीं और उनसे घर में ही शादी करने के लिए कहा था। इस कपल ने इसे एक पावरफुल संकेत माना और अंत में एक बड़े समारोह की बजाय निजी जगह को चुना।  प्रिया बनर्जी ने बताया कि घर पर शादी करना उनके लिए बेहद जरूरी था और वह शुरू से ही इस बात पर अड़ी थीं।

 

प्रिया ने आगे प्रतीक की बात को और क्लीयर करते हुए कहा कि सपना उतना सीधा नहीं था जितना उन्होंने बताया था। उन्होंने बताया कि सपना तो आया था, लेकिन वह स्मिता पाटिल का कोई मैसेज नहीं था, बल्कि एक अजीब, भावुक पल था जिसने उन्हें यह एहसास दिलाया कि शादी उसी घर में होनी चाहिए।

प्रिया को लगा कि यह घर स्मिता पाटिल के लिए बेहद जरूरी है, जिन्होंने कभी प्रतीक के साथ वहां रहने की उम्मीद की थी। उनका मानना था कि उस जगह पर शादी करने से स्मिता का सम्मान होगा और उनकी उपस्थिति का एहसास होगा। दोनों ने कहा कि समारोह में मौजूद सभी 42 मेहमानों को उनकी उपस्थिति भी महसूस हुई। प्रतीक के लिए यह बहुत बड़ा पल था।

राज बब्बर के बच्चे
बता दें, एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का 1986 में प्रतीक के जन्म के मात्र 15 दिन बाद निधन हो गया था। वह स्मिता और अनुभवी एक्टर राज बब्बर के बेटे हैं। हालांकि, राज और उनके परिवार के लोगों में प्रतीक के सौतेले भाई-बहन आर्य और जूही बब्बर भी शामिल हैं। जिन्हें उन्होंने शादी में नहीं बुलाया था और यह बात मीडिया में काफी हाइलाइट भी हुई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!