भक्ति भी मजाक ..पवन सिंह की फोटो के साथ पत्नी ज्योति ने महाकुंभ में लगाई डुबकी तो एक्टर ने कसा तंज

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Feb, 2025 12:22 PM

pawan singh wife jyoti took a dip in maha kumbh with his photo actor took a jibe

भोजपुरी एक्टर और नेता पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहे हैं। एक बार फिर से पत्नी ज्योति सिंह के कारण वह खबरों में छाए हैं। दरअसल, शनिवार को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी महाकुंभ में संगम घाट पर...


मुंबई: भोजपुरी एक्टर और नेता पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहे हैं। एक बार फिर से पत्नी ज्योति सिंह के कारण वह खबरों में छाए हैं। दरअसल, शनिवार को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान करने पहुंची।

PunjabKesari

इस दौरान वे अपने पति पवन सिंह फोटो के साथ डूबकी लगाती दिखाई दी जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है। इस पोस्ट के ठीक एक बाद पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया।

 

उन्होंने लिखा कि लगता है आज के समय में किसी-किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है। आगे क्या बोलूं, शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा जय श्री राम हालांकि पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने तंज कसा है।

बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।ज्योति सिंह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह थी। दोनों की शादी 2014 में हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली। नीलम सिंह की मौत के बाद भी पवन सिंह पर कई गंभीर सवाल उठे थे जिसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। ज्योति सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!