महाकुंभ पहुंचे Boney Kapoor, त्रिवेनी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Mehak, Updated: 23 Feb, 2025 05:22 PM

boney kapoor reached maha kumbh

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने इस अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी इतनी बड़ी भीड़ और ऐसा माहौल नहीं देखा। कपूर ने अपनी पिछली यात्राओं...

बाॅलीवुड तड़का : फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने रविवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का दौरा किया और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। एक बातचीत के दौरान, बोनी कपूर ने अपने अनुभव साझा किए और प्रयागराज की अपनी पिछली यात्राओं को याद किया। उन्होंने कहा कि हालांकि वह पहले भी इस स्थान पर आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी इतनी बड़ी भीड़ और आध्यात्मिक माहौल नहीं देखा था।

उन्होंने कहा, 'मैं यहां कई बार आया हूं, लेकिन एक बार मैं अपने दादा जी की अस्थियां लेकर आया था। उसके बाद, मैं प्रयागराज में एक कार्यक्रम के लिए आया था, लेकिन मैंने कभी ऐसा नज़ारा नहीं देखा। यहां का पूरा माहौल... हमारे भारत में कितने लोग हैं। अब मुझे यकीन हो गया है कि हमारे देश की आबादी 140 करोड़, 150 करोड़ है।'

PunjabKesari

इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने पति गोल्डी बहल के साथ महाकुंभ मेले में भाग लिया। वह पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करती हुई नजर आईं। अभिनेत्री ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें साझा कीं और इसे 'बड़ी यादें' बताया। अब तक कई मशहूर हस्तियां महाकुंभ मेले में शिरकत कर चुकी हैं।

सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उन्हें भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते और नाव की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'छोटे-छोटे पल, बड़ी यादें।' फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी शेयर कर अपने प्यार को दर्शाया।

अब तक महाकुंभ मेले में हेमामालिनी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, मिलिंद सोमन, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, पहलवान खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी जैसी कई हस्तियां इस पवित्र स्थल पर दर्शन करने पहुंच चुकी हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!