Video: गणपति पूजा में नातिन को गोद में लिए नजर आईं नीता अंबानी, नानी संग ईशा की नन्हीं परी ने लूटी महफिल

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Sep, 2023 12:30 PM

nita ambani seen holding her granddaughter in her lap during ganpati puja

देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हर साल घर में गणपति बप्पा का धूम धाम से स्वागत करते हैं। इस बार भी अंबानी फैमिली ने एंटीलिया में बप्पा की स्थापना की। गणपति जी की स्थापना के बाद मुकेश...

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हर साल घर में गणपति बप्पा का धूम धाम से स्वागत करते हैं। इस बार भी अंबानी फैमिली ने एंटीलिया में बप्पा की स्थापना की। गणपति जी की स्थापना के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने परिवार के साथ पूजा अर्चना की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में नीता अपनी नातिन के साथ नजर आ रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी बेटी ईशा की बेटी यानि ग्रैंड डॉटर आदिया को गोद में लिए गणपति बप्पा के पास खड़ी हैं। इस दौरान नीता येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं ईशा की नन्हीं सी बेटी ब्लू कलर के प्रिंटिड लहंगा चोली बेहद क्यूट लग रही हैं, जो अपनी नानी की गोद में पूरे पंडाल को देख रही हैं।
फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और आदिया की क्यूटनेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

बता दें, मुकेश अंबानी के घर गणपति सेलिब्रेशन में राजनीतिक जगत से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान राज ठाकरे को उनकी पत्नी संग देखा गया। वहीं, एक्टर शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय, रणवीर-दीपिका, करण जौहर, विक्की कौशल समेत बडे़ सेलेब्स बप्पा का आशिर्वाद लेने एंटीलिया पहुंचे।  

 


 


 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!