प्रेग्नेंट कर्मचारी के लिए बॉस ने ऑफिस में रखा सरप्राइज बेबी शॉवर, वायरल वीडियो ने जीत लिया हर किसी का दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Mar, 2026 05:19 PM

boss organizes surprise baby shower for pregnant employee at the office

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो किसी न किसी वजह से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने इंसानियत और अच्छे वर्क कल्चर की मिसाल पेश की है। एक बॉस ने अपनी गर्भवती कर्मचारी के लिए...

मुंबई. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो किसी न किसी वजह से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने इंसानियत और अच्छे वर्क कल्चर की मिसाल पेश की है। एक बॉस ने अपनी गर्भवती कर्मचारी के लिए ऑफिस के अंदर ही सरप्राइज बेबी शॉवर का आयोजन किया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सामान्य कामकाजी दिन अचानक खुशी के जश्न में बदल जाता है। बॉस और सहकर्मियों ने मिलकर प्रेग्नेंट कर्मचारी के लिए ऑफिस को सजाया और एक प्यारा सा बेबी शॉवर सरप्राइज प्लान किया।

 

जब कर्मचारी को इस सरप्राइज के बारे में पता चलता है, तो उसकी खुशी देखने लायक होती है। यह पल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता, जहां हर कोई मिलकर उसकी इस खास खुशी को सेलिब्रेट करता है।

सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना

यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आज के दौर में, जहां ऑफिस में ‘बर्नआउट’ आम हो गया है, वहां ऐसे छोटे-छोटे जेस्चर बहुत मायने रखते हैं।

  
यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच सकारात्मक चर्चा का विषय बन गया है। कई यूजर्स इसे एक आदर्श वर्क कल्चर का उदाहरण बता रहे हैं। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!