Edited By suman prajapati, Updated: 14 Feb, 2025 11:30 AM

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इन दिनों बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग पर किए अश्लील कमेंट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी माफी बाद भी यह मामला बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एल्विश यादव के खिलाफ...
मुंबई. पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इन दिनों बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग पर किए अश्लील कमेंट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी माफी बाद भी यह मामला बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एल्विश यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें समन जारी कर 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला //
चुम दरांग पर किए गए विवादित कमेंट
एल्विश यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में चुम दरांग के बारे में कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था, "करणवीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई? इतना टेस्ट किसका खराब होता है और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में क्या है?" एल्विश का यह बयान सोशल मीडिया पर फैलते ही यूजर्स के बीच गुस्से की लहर दौड़ गई।

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया और यूजर्स ने एल्विश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनका यह बयान इतनी बड़ी चर्चा का विषय बन गया कि अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस पर सख्त कदम उठाया है।
NCW का एक्शन
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एल्विश यादव को समन जारी किया है और उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। आयोग ने एल्विश यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया है। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (APSCW) ने भी NCW से इस मामले में एल्विश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी, जिसके बाद आयोग ने इस मामले को और सख्त तरीके से लिया।
सोशल मीडिया पर बवाल
यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर काफी गरमाया हुआ है। यूजर्स एल्विश यादव को लगातार ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें अपनी टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।