अनिरुद्धाचार्य महाराज के आश्रम पहुंचीं मनीषा रानी, वृद्ध औरतों से कभी गले तो कभी पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Sep, 2025 11:56 AM

manisha rani reached vrindavan met aniruddhacharya ji

'बिग बॉस ओटीटी 2' से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं मनीषा रानी वृंदावन पहुंचीं। वृंदावन यात्रा की एक वीडियो में मनीषा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। डियो में वृंदावन मंदिर के आंगन में भारी भीड़ के बीच मनीषा नजर आ रही हैं।

मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं मनीषा रानी वृंदावन पहुंचीं। वृंदावन यात्रा की एक वीडियो में मनीषा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। डियो में वृंदावन मंदिर के आंगन में भारी भीड़ के बीच मनीषा नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

यहां मनीषा अनिरुद्धाचार्य महाराज से भी मिली।अनिरुद्धाचार्य महाराज खुद मनीषा का स्वागत करते दिख रहे हैं। इसी के साथ वहां आश्रम में मौजूद औरतों से वो बातें करती दिखती हैं। ये महिलाएं उन्हें गले लगाती हुईं और उनपर खूब प्यार बरसाती हुईं दिखती हैं।

PunjabKesari
मनीषा महिलाओं की भीड़ से घिरी दिखती हैं और एक बुजुर्ग महिला के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। वहां मौजूद सारी महिलाएं मनीषा से मिलकर बेहद खुश दिख रही हैं और जी भरकर उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

 

इसके बाद मनीषा वहां अपने हाथों से सबको भोजन परोसती दिख रही हैं।मनीषा रानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वृंदावन की ये यात्रा दिल को छू गई। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के आश्रम में मिले प्यार और दुआएं हमेशा याद रहेंगी।'

 

PunjabKesari

PunjabKesari

इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा- दिल खुश हो गया। एक ने कहा- प्रेमानंद महाराज जी के भी दर्शन करके आना। कुछ ने कहा- थैंक यू, आपके साथ-साथ हमने भी वहां का दर्शन कर लिया। एक और ने लिखा, 'अच्छे कर्म करने से उसके फल अच्छे ही मिलते हैं। बाबू आपने भोजन दान करके भी प्रभु को प्रसन्न किया है। उन माताओ के चेहरे की मुस्कान भी बता रही थी। बाबू सच कहूं तो आप जैसी बेटी सबको नसीब हो, तुम पर गर्व है रानी।'


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!