'एनिमल' को लेकर दामाद रणबीर कपूर की आलोचना होने पर महेश भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उन्होंने ये रास्ता खुद चुना..

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Aug, 2024 03:54 PM

mahesh bhatt broke silence on ranbir kapoor being criticized for animal

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल को लेकर एक्टर रणबीर कपूर काफी चर्चा में आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जहां कई लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी, वहीं कइयों ने एक्टर को खूब क्रिटिसाइज किया था। इन सबके बीच हाल ही में डायरेक्टर...

 बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल को लेकर एक्टर रणबीर कपूर काफी चर्चा में आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जहां कई लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी, वहीं कइयों ने एक्टर को खूब क्रिटिसाइज किया था। इन सबके बीच हाल ही में डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपने दामाद की आलोचना किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है।


रणबीर के किरदार को मिल रहे मिक्स रिएक्शन पर महेश भट्ट ने कहा- इंडस्ट्री में इस समय ब्लड स्पोर्ट चल रहा है, जहां पर हाई और लो परफॉर्मेंस स्पॉटलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। जब कोई इस क्षेत्र में कदम रखता है तो उसे तारीफ के साथ आलोचना के लिए भी तैयार होना चाहिए।

PunjabKesari

 

महेश ने आगे कहा- ये भी एंटरटेनमेंट का पार्ट है। ये एक ब्लड स्पोर्ट है। जब आप इसमें आते हैं तो कुछ लोग होते हैं जो आपके गिरने को सेलिब्रेट करते हैं और कुछ लोग आपके ऊपर उठने को सेलिब्रेट करते हैं तो ये इसका पार्ट है।

डायरेक्टर ने बताया कि रणबीर ने ये रास्ता खुद चुना है जो चैलेंज से भरा हुआ है। इंडस्ट्री में परफॉर्मर कम हैं लेकिन उन्हें जज करने वाले बहुत सारे लोग बैठे हैं। मगर जो दुनिया है वो क्रिएटर्स को बिलॉन्ग करती है।

काम की बात करें तो रणबीर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं। जहां रणबीर राम का किरदार निभाएंगे, वहीं सई पल्लवी मां सीता के किरदार में नजर आएंगी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!