नानी मां का हार...मां की शादी का दुपट्टा...चूड़ा सेरेमनी में कुछ यूं सजी कृति खरबंदा, दोस्तों पर कलीरे गिराती एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा अलग सा नूर

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Mar, 2024 12:08 PM

kriti kharbanda donned grandmom necklace mom wedding dupatta for chooda ceremony

बी-टाउन के गलियारों में इस समय कृति खरंबदा की शादी की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। कृति ने 15 मार्च को पुलकित सम्राट संग शादी रचाई। कपल ने हरियाणा के मानेसर के ग्रैंड होटल में सात फेरे लिए। अब तक कपल की शादी, हल्दी, संगीत,मेहंदी, रिसेप्शन की तस्वीरें...

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय कृति खरंबदा की शादी की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। कृति ने 15 मार्च को पुलकित सम्राट संग शादी रचाई। कपल ने हरियाणा के मानेसर के ग्रैंड होटल में सात फेरे लिए। अब तक कपल की शादी, हल्दी, संगीत,मेहंदी, रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अभी तक लोग के दिलों दिमाग से इन तस्वीरों की झलक उतरी नहीं थी कि कृति ने अब अपनी एक और सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर दी है। ये रस्म है चूड़ा सेरेमनी।

PunjabKesari

 

कृति ने अपनी चूड़ा सेरेमनी के बेहद ही प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।  अपनी इस सेरेमनी के लिए कृति ने नियोन कलर की बेहद ही सिंपल साड़ी को चुना जिसके साथ मैचिंग ड्रॉप-ऑफ शोल्डर ब्लाउज पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने गोल्ड की ज्यूलरी पहनी थी।

PunjabKesari

इस दौरान कृति ने अपनी मां की रेड चुनरी को सिर पर ओढ़ रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने नानी मां के हार से अपने लुक को पूरा किया था।

PunjabKesari

 

मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी,हाथों में पिया के नाम की मेहंदी कृति के लुक को परफेक्ट बना  रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में कृति को दोस्तों पर कलीरे गिराते भी दिखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ कृति ने लिखा-' 'नानी मां का हार और मां की शादी का दुपट्टा, मैंने पहले से ही तय कर लिया था कि इन्हें मैं अपनी चूड़ा रस्म में पहनूंगी, सपना था कि कोई प्रपोज करे और फिर शादी भी, यह मेरा बचपन का सपना था, यह एक शानदार सुबह थी, इमोशंस और दिल में ससुराल वालों से मिलने की ढेर सारी उम्मीदें, क्योंकि पुलकित ने शादी से पहले किसी से मिलने नहीं दिया था, हमने अपने हिसाब से चीजें कीं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!