धनुष-ऐश्वर्या के तलाक को पिता ने बताया 'एक पारिवारिक झगड़ा', बोले- ये तो आम पति-पत्नी के बीच होता है, इसका मतलब रिश्ते का अंत नहीं

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Jan, 2022 11:22 AM

kasturi raja told the divorce of dhanush and aishwarya a family quarrel

साउथ सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इसी हफ्ते तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। शादी के 18 साल बाद कपल के तलाक की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा। दोनों के अलगाव की घोषणा के बाद स्टार्स से लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे...

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इसी हफ्ते तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। शादी के 18 साल बाद कपल के तलाक की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा। दोनों के अलगाव की घोषणा के बाद स्टार्स से लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, हाल ही में सुपरस्टार धनुष के पिता और फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने बेटे का ऐश्वर्या संग तलाक पर बयान देते हुए इसे महज एक पारिवारिक झगड़ा बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने तलाक की खबरों का भी खंडन कर दिया है। 

 

PunjabKesari


धनुष के पिता कस्तूरी ने कहा- 'धनुष और ऐश्वर्या के बीच झगड़ा चल रहा है। जैसा की आम पति-पत्नी के बीच होता है। जिसका मतलब रिश्ते का अंत नहीं होता।' 
उन्होंने कहा, 'दंपति इस समय हैदराबाद में हैं और मैंने दोनों से फोन पर बात की है। उन्हें कुछ सुझाव दिए हैं।' 


बता दें, सुपरस्टर रजनीकांत के बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने सोमवार को अपने तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। साथ ही एक्स कपल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की भी अपील की थी।


जानकारी के लिए बता दें, धनुष और ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 में शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए, जिनका नाम लिंगा और यात्रा राजा है। ऐश्वर्या एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वो एक फेमस डायरेक्टर हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!