सारा को अपने हाथों से कार्तिक ने खिलाया खाना, ऐसे रख रहे हैं एक्ट्रेस का ख्याल

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Feb, 2020 12:28 PM

kartik aaryan feeds food sara ali khan with his hand

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जल्द ही अपने क्रश और एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। कार्तिक और सारा फिल्म ''लव आज कल'' में नजर आएंगे। फैंस भी इस जोड़ी को एक-साथ देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री कितनी...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जल्द ही अपने क्रश और एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। कार्तिक और सारा फिल्म 'लव आज कल' में नजर आएंगे। फैंस भी इस जोड़ी को एक-साथ देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री कितनी अच्छी होगी ये तो फिल्म रिलीजने के बाद पता चलेगा लेकिन दोनों की ऑफ स्क्रीन कैमिस्ट्री काफी अच्छी है ये बात कई बार साबित हो चुकी हैं।

PunjabKesari

आए दिन कार्तिक और सारा को क्वालिटी टाइन स्पेंड करते देखा जाता है। दोनों अक्सर कपल्स गो्स भी देते हैं। फिर चाहे एक-दूसरे को एयरपोर्ट से पिक करना हो या एक-दूसरे का ख्याल रखना हो। हाल ही में कार्तिक ने सारा के साथ एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर में कार्तिक सारा को अपने हाथों से खाना खिलाते दिख रहे हैं। ये तस्वीर फिल्म के सेट के दौरान की है।

PunjabKesari

तस्वीर में खास बात ये है कि दोनों साथ बैठकर एक ही थाली में खाना खा रहे हैं। कार्तिक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'काफी दुबली हो गई हो आओ पहले जैसी सेहत बनाएं।' फैंस कार्तिक और सारा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

फिल्म की बात करें तो 'लव आजकल' 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसकी कहानी बिल्कुल सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण वाली फिल्म जैसी फिल्म में पुराने गानों को ही लिया गया है। फिल्म में सारा, कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा, आरुषि शर्मा  समेत कई स्टार्स हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!