Kis Kisko Pyaar Karoon 2: ईद पर कपिल शर्मा का फैंस को तोहफा, शेयर किया 'किस किसको प्यार करूं 2' का फर्स्ट लुक

Edited By Smita Sharma, Updated: 31 Mar, 2025 01:28 PM

kapil sharma unveils first look of kis kisko pyaar karoon 2 on eid

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उन्होंने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की अनाउंसमेंट की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट पोस्टर शेयर कर किया जिसमें वो दूल्हा बने नजर आ रहे हैं।

मुंबई:   कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उन्होंने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की अनाउंसमेंट की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट पोस्टर शेयर कर किया जिसमें वो दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही दुल्हन भी नजर आ रही है। सामने आए पोस्ट में कपिल शर्मा व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सेहरा लगाया हुआ है।  उनके साथ एक लड़की खड़ी हैं। उनका चेहरा घूंघट से ढका हुआ है।  दुल्हन के भी सेहरा बंधा हुआ है। इस पोस्ट को देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- 'ईद मुबारक।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म ब्राइड-ग्रूम कॉमेडी होगी, जिसमें शादी और रिश्तों से जुड़ी मजेदार और अराजक स्थितियां देखने को मिलेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वो अब तक 9 फिल्मों में काम कर चुके हैं। कपिल शर्मा ने साल 2010 में आई फिल्म 'भावनाओं को समझो' से शुरुआत की थी।साल 2015 में वो 'किस किसको प्यार करूं' लेकर आए थे जिसने लोगों को खूब हंसाया था।अब कपिल इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!