Edited By Mehak, Updated: 22 Mar, 2025 06:11 PM

कंगना रनौत को बॉलीवुड की बेबाक क्वीन के तौर पर जाना जाता है। वह अपनी एक्टिंग से लंबे समय से इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। इसके अलावा, कंगना के अफेयर भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं कंगना के उन अफेयर के बारे में, जो उन्होंने बॉलीवुड के...
बाॅलीवुड तड़का : कंगना रनौत को बॉलीवुड की बेबाक क्वीन के तौर पर जाना जाता है। वह अपनी एक्टिंग से लंबे समय से इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। इसके अलावा, कंगना के अफेयर भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं कंगना के उन अफेयर के बारे में, जो उन्होंने बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स के साथ किए थे।
कल है कंगना का 39वां जन्मदिन
कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस उम्र में वह न केवल बॉलीवुड में बल्कि राजनीति में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह मंडी से बीजेपी सांसद भी हैं। लेकिन आज हम उनके अफेयर के बारे में बात कर रहे हैं, जिनमें कई चर्चित नाम शामिल हैं।
कंगना के अफेयर लिस्ट के नाम
आदित्य पंचोली
कंगना के अफेयर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली से हुई थी। दोनों का रिश्ता उस वक्त काफी विवादों में घिरा रहा था। यह रिश्ता हालांकि ज्यादा लंबा नहीं चला।

अध्यान सुमन
कंगना का अफेयर अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ भी रहा था। दोनों का रिश्ता लंबा था, लेकिन ये बहुत ही खराब तरीके से खत्म हुआ। अध्ययन ने कंगना पर काला जादू करने का आरोप भी लगाया था।

अजय देवगन
कंगना के अफेयर की लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी आता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, अजय देवगन ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।

ऋतिक रोशन
कंगना का नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ा है। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला, लेकिन यह भी टूट गया। कंगना और ऋतिक के ब्रेकअप के बाद काफी विवाद हुआ था। दोनों के निजी मेल भी लीक हुए थे और कंगना ने ऋतिक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

वर्कफ्रंट
कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। कंगना का यह रोल भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा था। कंगना रनौत का निजी जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है, और उनके अफेयर और रिश्तों ने भी सुर्खियों में जगह बनाई।