मशहूर एक्टर और जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी तारक रत्न का निधन, महज 39 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2023 10:45 AM

junior ntr brother and actor nandamuri taraka ratna passed away

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। अब हाल ही में खबर मिली है कि टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई और एक्टर नंदमुरी तारक रत्न अब इस दुनिया में नहीं रहे। 18 फरवरी को उनका निधन हो गया है। पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने के...

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। अब हाल ही में खबर मिली है कि टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई और एक्टर नंदमुरी तारक रत्न अब इस दुनिया में नहीं रहे। 18 फरवरी को उनका निधन हो गया है। पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 
पिछले महीने 27 जनवरी जब नंदमुरी तारक रत्न आंध्र प्रदेश के चित्तूर में रोड शो कर रहे थे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वे बेहोश हो गए थे, जिसके बाद एक्टर को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 23 दिनों से अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते आखिर नंदमुरी हार गए।


PunjabKesari

 

कई मशहूर हस्तियों ने तारक रत्न के निधन पर शोक जाहिर किया है। अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी के अलावा आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी, तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू जैसी जानी-मानी हस्तियों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी है।

 

तारक रत्न मशहूर फिल्म एक्टर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामाराव के पोते और नंदमुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे।  उनके परिवार में उनकी पत्नी आलेख्या और एक बेटी है। तारका रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!