Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Mar, 2025 02:02 PM

31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में रमजान का पाक महीना जल्द ही खत्म होने वाला है। हर रोजेदार की आंखें नम हैं। बी-टाउन में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। कई स्टार्स रमजान के खास मौके पर मदीना जा रहे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में टीवी की फेमस...
मुंबई: 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में रमजान का पाक महीना जल्द ही खत्म होने वाला है। हर रोजेदार की आंखें नम हैं। बी-टाउन में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। कई स्टार्स रमजान के खास मौके पर मदीना जा रहे हैं।
वहीं अब इस लिस्ट में टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस जन्नत जुबैर और रीम शेख का नाम भी शामिल हो गया है। ईद से पहले दोनों ने फ्लाइट से फोटोज शेयर कीं जिनमें अबाया पहने दिख रही हैं।

सामने आईं तस्वीरों में Jannat Zubair गुलाबी रंग के अबाया में नजर आ रही हैं। वे फ्लाइट में बैठी हुई हैं। वहीं रीम ने सफेद रंग का अबाया पहना है।

बता दें क रीम और जन्नत बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों को 'लाफ्टर शेफ्स' में देखा गया था। दोनों एक-दूसरे की पार्टनर थीं। इस शो में अली गोनी, निया शर्मा, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी, राहुल वैद्य, विक्की जैन औरअंकिता लोखंडे नजर आए थे। इसके दूसरे सीजन में निया, अली, अर्जुन, जन्नत और रीम को रिप्लेस कर दिया गया। करण ने हाल ही में एंट्री ली है। करण कुंद्रा ने अब्दू रोजिक की जगह ली है।
