एंजलिना जोली जैसी दिखने के चक्कर में बिगड़ा ईरानी महिला का चेहरा, जेल से रिहा होने के बाद दिखाया फेस तो उड़े सबके होश

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Oct, 2022 12:54 PM

iranian woman spoiled her face to look like angelina jolie

कई बार लोग ज्यादा सुंदर दिखने के चक्कर में अपना हुलिया ही खराब कर लेते हैं। कुछ लड़कियों को एक्ट्रेसेस की तरह खूबसूरत दिखने का शौक होता है, जिसकी वजह से वह कई तरह की सर्जरी करवाती है और वो हो जाता है जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होता। ऐसा ही एक...

बॉलीवुड तड़का टीम. कई बार लोग ज्यादा सुंदर दिखने के चक्कर में अपना हुलिया ही खराब कर लेते हैं। कुछ लड़कियों को एक्ट्रेसेस की तरह खूबसूरत दिखने का शौक होता है, जिसकी वजह से वह कई तरह की सर्जरी करवाती है और वो हो जाता है जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होता। ऐसा ही एक ईरान की 'जॉम्बी' एंजलिना जोली कही जाने वाली महिला सहर तबर के साथ हुआ, जिसके बिगड़े फेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ईरानी महिला का वास्तविक नाम फतेमेह खिशवंद है।हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद इसने अपना असल चेहरा दिखाया है, जो काफी बिगड़ा हुआ लग रहा है।

PunjabKesari


दावा किया जाता है कि सहर तबर ने एंजलिना की तरह दिखने के लिए अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी।

 

PunjabKesari

 

सहर को 2019 में भ्रष्टाचार और ईशनिंदा के आरोप में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। अब जेल से रिहा होने के बाद सहर ने अपना चेहरा दिखाया तो उन्हें देख सभी हैरान रह गए। उसने बताया कि उसने नोज जॉब, लिप फिलर और लिपोसक्शन जैसी कुछ कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें हैं वो फोटोशॉप हैं, वास्तव में वो इतनी भी डरावनी नहीं दिखती।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!