आयरा खान ने पहनी दादी की साड़ी तो फिदा हुए बॉयफ्रेंड नुपूर शिखारे, बाहों में भर कर किया KISS

Edited By Parminder Kaur, Updated: 31 Jan, 2022 04:51 PM

ira khan wears her dadi saree shares romantic pics with boyfriend nupur shikhre

एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। आयरा की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आयरा ने कुछ दिनों से साड़ी पहनना शुरू कर दिया है। अब आयरा ने दादी की साड़ी पहनी है। दादी की साड़ी पहन कर आयरा ने कुछ...

मुंबई. एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। आयरा की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आयरा ने कुछ दिनों से साड़ी पहनना शुरू कर दिया है। अब आयरा ने दादी की साड़ी पहनी है। दादी की साड़ी पहन कर आयरा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में आयरा दादी और बॉयफ्रेंड नुपूर शिखारे के साथ नजर आ रही है। आयरा ने रेड और ब्लू साड़ी पहनी हुई है। लाइट मेकअप, माथे पर बिंदी और चोटी से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में आयरा गॉर्जियस लग रही है। एक तस्वीर में आयरा अपनी दादी के साथ दिखाई दे रही है। अन्य तस्वीरों में आयरा नुपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही है। नुपूर आयरा को बाहों में भर कर गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें इससे पहले आयरा ने मां रीना दत्ता की साड़ी पहनी थी। इसके बाद आयरा ने नुपूर की मां की दी हुई साड़ी पहनी थी। आयरा और नुपूर की पहली मुलाकात दो साल पहले हुई थी।

PunjabKesari

नुपूर आयरा के फिटनेस ट्रेनर हैं। लॉकडाउन में मुलाकात के बाद ये एक-दूसरे के करीब आ गए थे। उससे पहले आयरा ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन से गुजर रही थीं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!