ऋतिक रोशन ने सुजैन खान पर कमेंट करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, कह डाली ये बात

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Aug, 2019 02:10 PM

hrithik roshan in interview on ex wife sussanne khan

ऋतिक रोशन ने भले ही एक्स पत्नी सुजैन खान से तलाक ले लिया है, लेकिन अभी भी दोनों कई बार साथ में दिखाई देते हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम.  ऋतिक रोशन ने भले ही एक्स पत्नी सुजैन खान से तलाक ले लिया है, लेकिन अभी भी दोनों कई बार साथ में दिखाई देते हैं। अक्सर इन दोनों को बच्चों के साथ मूवी या लंच डेट पर स्पॉट किया जाता है। दरअसल, हाल ही में डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने कहा कि लोगों को इससे सीखने की जरूरत है कि दो लोग अलग होकर भी एक परिवार के रूप में एकजुट हो सकते हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने शादी के 14 साल बाद अलग होने का एक कठिन फैसला लिया था। लेकिन अब दोनों बच्चों के लिए अक्सर साथ में समय बिताते हैं। 

PunjabKesari

ऋतिक रोशन ने इंटरव्यू के दौरान पूर्व पत्नी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। एक्टर से जब पूछा गया कि "आप और सुज़ैन खान तलाक के बाद भी बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से कैसे नजर आते हैं, क्या तलाक के बाद यह आसान है?" जिस पर ऋतिक ने जवाब देते हुए कहा, "यह दुखद है कि सुजैन के साथ मेरा रिश्ता टूट गया है, लेकिन हमारे बच्चों की खुशी के लिए प्रयास करते है कि परिवार खुश रहे। 

PunjabKesari

सुपर 30 के एक्टर ने कहा कि "मैं दो बच्चों का पिता हूं और ऐसे में बच्चों का माता-पिता के प्रति  "प्यार और सम्मान" हमेशा रहना चाहिए। दो लोग अलग हो सकते हैं, लेकिन फिर भी एक परिवार के रूप में एकजुट रहते हैं।" 

PunjabKesari

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!