Edited By Parminder Kaur, Updated: 13 Dec, 2020 11:37 AM

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसानों का पंजाबी और टीवी स्टार्स का काफी समर्थन मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी किसानों के समर्थन में उतर आए हैं। इसी बीच बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना शनिवार को किसानों के धरने में शामिल...
मुंबई. कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसानों का पंजाबी और टीवी स्टार्स का काफी समर्थन मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी किसानों के समर्थन में उतर आए हैं। इसी बीच बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना शनिवार को किसानों के धरने में शामिल हुई। हिमांशी ने वहां मीडिया से बात की और किसानों को जूस भी बांटा। जिसकी तस्वीरें हिमांशी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब वायरल हो रही हैं।
शेयर तस्वीरें में हिमांशी मीडिया से बात करती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस किसानों को जूस बांटती हुई भी दिखाई दे रही है। जूस बांटते हुए हिमांशी ने कोरोना के नियमों का भी पालन किया। एक्ट्रेस ने फेस पर मास्क लगाया हुआ था। हिमांशी के इस काम का उनके बॉयफ्रेंड आसिम रियाज ने भी समर्थन किया है।

बता दें इससे पहले भी हिमांशी ने किसानों का समर्थन किया है। पंजाब में हुए धरने में हिमांशी शामिल हुई थी। कंगना रनौत द्वारा किसानों के खिलाफ किए गए ट्वीट पर हिमांशी ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

हिमांशी ने कहा था कंगना सिर्फ उन लोगों के खिलाफ बोलती हैं जिनसे वह बदला लेना चाहती हैं।
