'गुम है किसी के प्यार में' फेम हर्षद अरोड़ा ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, लेडी लव संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Feb, 2024 02:03 PM

ghum hai kisikey pyaar meiin harshad arora gets engaged muskaan rajput

साल 2024 में बी-टाउन के कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं अब टीवी के एक और मशहूर एक्टर जल्द घोड़ी चढ़ने वाला है। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में' फेम हर्षद अरोड़ा हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। हर्षद अरोड़ा को उनकी...

मुंबई: साल 2024 में बी-टाउन के कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं अब टीवी के एक और मशहूर एक्टर जल्द घोड़ी चढ़ने वाला है। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में' फेम हर्षद अरोड़ा हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। हर्षद अरोड़ा को उनकी लेडी लव मिल गई है।  हर्षद अरोड़ा ने नागिन एक्ट्रेस मुस्कान राजपूत को अपने जीवन साथी के लिए चुना। एक्टर ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत संग सगाई कर ली है।

PunjabKesari

इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। सामने आई तस्वीर में  वह अपनी लेडी लव को पेंडेंट पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। प्यार में डूबे हुए दोनों की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है।इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'जीवन का अगला कदम एक साथ लेते हुए...'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MUSKAAN RAJPUT (@themuskaanrajput)

 

बता दें कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही दोनों ने अपनी ये रिश्ता सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। वहीं मुस्कान से पहले हर्षद अपनी को-एक्ट्रेस अपर्णा कुमार को डेट कर रहे थे। करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2022 में अलग हो गए। 

काम की बात करें तो हर्षद अरोड़ा ने साल 2014 में टीवी सीरियल 'बेइंतहा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके हर्षद 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी', 'मायावी मलिंग और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे सीरियल्स में नजर आईं। वहीं मुस्कान भी टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में उन्होंने नागिन 6 में विदुषी की भूमिका निभाई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!