सावन में पत्नी संग शिव की नगरी काशी पहुंचे 'रामायण' के 'लक्ष्मण', खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर बोले-'ये संयोग नहीं शिव कृपा'

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Jul, 2025 04:23 PM

ramayana laxman aka ravi dubey visits kashi with wife sargun mehta in sawan

एक्टर रवि दुबे जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इसमें रवि दूबे 'लक्ष्मण' का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अब फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर रवि दूबे सावन में पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ शिव नगरी काशी पहुंचे।

मुंबई: एक्टर रवि दुबे जल्द ही  रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इसमें रवि दूबे 'लक्ष्मण' का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अब फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर रवि दूबे सावन में पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ शिव नगरी काशी पहुंचे।

PunjabKesari

 

इस ट्रिप की तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों गंगा नदीं के किनारे पोज देते दिखे।

PunjabKesari

तस्वीरों में रवि और सरगुन ट्रेडिशनल लुक में दिखे। रवि ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना और सरगुन लाइट शेड के सूट में दिखी।  तस्वीरों को रवि ने कैप्शन में लिखा-'श्रावण में काशी … ये संयोग नहीं, शिव कृपा है।' 

PunjabKesari

शेयर की गई फोटोज में से रवि ने एक फोटो में अपने कैमरे की भी झलक दिखाई जिसे देख लग रहा है कि वो कोई शूट करने वहां पर गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

 फिल्म ‘रामायण’ के जरिए रवि दूबे बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर श्रीराम के और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में, रावण का रोल साउथ स्टार यश निभाने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल यानि 2027 की दीवाली पर रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!